Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बदरवास में निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन,नगर में पुष्प वर्षा से हुआ जोशीला स्वागत, बारिश की फुहार भी नहीं रोक पाई स्वयंसेवकों के कदम

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट -दिनेश झा

*बदरवास* : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बदरवास नगर में अनुशासित और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत भव्य और विशाल पथ संचलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पथ संचलन के समय बारिश की फुहार भी शुरू हो गई थी लेकिन अनुशासन से बंधे स्वयंसेवकों के कदमों को बारिश डिगा न सकी।पथ संचलन भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी प्रांगण से शुरू होकर संपूर्ण नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।घोष की ओजस्वी थाप और कदमताल मिलाते स्वयंसेवकों के संचलन को देखने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। संचलन मार्ग में नगरवासियों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जोशीला स्वागत किया।

Advertisement Box

 

*बॉक्स*

——–

*गढ़ी प्रांगण से शुरू होकर वहीं हुआ संचलन का समापन*

——————–

पथ संचलन का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी प्रांगण से हुआ। यहाँ से प्रारंभ होकर संचलन कटरा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 9, हतनापुर रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर,बस स्टैंड, आसमानी गली, जैन कॉलोनी, रिजोदी रोड, लाल चौक, लक्ष्मीगंज, सढ़ रोड, श्रीराम कॉलोनी, बारई रोड, हनुमान कॉलोनी, एबी रोड और मठ मोहल्ला,पुराना बाजार होते हुए पुनः भुवनेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुँचकर संपन्न हुआ।

 

*बॉक्स*

——-

*पूर्ण गणवेश में दिखा अनुशासन*

——————

पथ संचलन में पूर्ण गणवेश ,खाकी पैंट, सफेद शर्ट, सिर पर टोपी,में हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक जब सीना तानकर अनुशासनबद्ध होकर निकले, तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंगों में रंग गया। घोष दल की लयबद्ध धुन पर कदमताल करते स्वयंसेवकों की पंक्तिबद्ध उपस्थिति देखते ही बन रही थी।

 

*बॉक्स*

——-

*संपूर्ण रास्ते में पुष्पवर्षा से हुआ जोशीला स्वागत*

————

पथ संचलन के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत हुआ।नगरवासियों ने छतों और रास्तों से स्वयंसेवकों पर जमकर पुष्प वर्षा की। नगरवासियों की जगह-जगह भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

 

*बॉक्स*

——-

*भारतीय संस्कृति से भारतीयों को दूर रखने का हुए असफल प्रयास : गोस्वामी*

————

पथ संचलन के पूर्व गढ़ी प्रांगण में एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व और बाद में हिंदुओं को भारतीय संस्कृति,सभ्यता और धार्मिक स्थलों से दूर करने के प्रयास तथाकथित शक्तियों द्वारा किया गया।संघ पर भी कई तरह के प्रतिबंधों का असफल प्रयास हुए लेकिन हर बार हिंदू और संघ निखरकर सामने आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव राष्ट्र,राष्ट्रीयता,देशभक्ति और स्वावलंबन पर जोर देता है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp