Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर: काशिनाथ भंडारी

पानसेमल। विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में 30 अक्टूबर 2026 को चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन किया गया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग की इस योजना पर ₹3.88 करोड़ की लागत आएगी। इसके माध्यम से 224 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Advertisement Box

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानसेमल विधायक श्याम बरडे रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद जोशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शितोले, जिला उपाध्यक्ष राम सोनवने, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, महामंत्री प्रकाश जोशी सहित बाबुदान चौहान, साहेबराव चौधरी, वीपी सिंह सोलंकी, उत्तम चौहान, योगेश जैन, जगदीश भंडारी, पंडित माली, दिनेश जाधव, मनोज महेश्वरी, मुरली साटोटे, विक्की सिरसाट, मंगल शामेशाह, मुकेश सावले, दयाराम पवार, विशाल गुप्ता, शामराव माली, हर्षल वारुडे, आत्माराम महाजन और कमलेश माली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना हमारा संकल्प : विधायक इस अवसर पर विधायक श्याम बरडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि नर्मदा का पानी पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पहुंचे, जिससे उन्हें सिंचाई की बेहतर सुविधा मिले और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2028 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर एक करोड़ हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी दिशा में पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न तालाबों, बैराजों एवं सिंचाई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि पानसेमल, निवाली, पलसूद और खेतिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। कई परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया जारी है, जबकि दिवाली के पास स्थित तालाब का टेंडर भी हो चुका है।

469 स्थानों पर पक्की सड़कें बनाने की दिशा में कार्य विधायक श्याम बरडे ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में 469 स्थानों पर पक्की सड़कें उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने लगभग 54 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के लिए ₹27 करोड़ के भूमिपूजन का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग ₹15 करोड़ की लागत वाले अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यकर्ताओं से योजनाओं की जानकारी रखने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का आह्वान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मचिंतन करने और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के साथ वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को योजनाओं, स्वीकृतियों, टेंडर और विकास कार्यों की सही जानकारी रखनी चाहिए, ताकि जनता के बीच तथ्यों के आधार पर अपनी बात रख सकें।

उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि उनके बीच ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे नई पीढ़ी अपने विचार साझा कर सके और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सके।

विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी फोटो, वीडियो एवं समाचारों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्याम बरडे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विकास का लक्ष्य: किसानों को सिंचाई सुविधा, गांवों को सड़क और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp