Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य अभियंता एस के मालवीय और सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का हुआ सम्मान। 

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट राकेश नामदेव

सारनी– सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अपनी सेवा शुरुआत करने वाले सभी कार्मिक अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर अगस्त माह के अंतिम कार्य दिवस पर श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया से सेवानिवृत्त हुए। ऐसा सेवानिवृत्त सम्मान समारोह न पहले हुआ और न भविष्य में होगा। सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त मुख्य अभियंता ए सी जुनेवाल,अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुभाषचंद्र गुप्ता, एस के लिल्लोरे , मुख्य रसायनज्ञ आर एस अलावा , सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता सिविल संजय पेंडोर , सोमेश उपाध्याय अधीक्षण अभियंता मुख्यालय और स्व सुरक्षा निधी समिती सिंगाजी संकुल के प्रभारी नितीन नामजोशी और विनय तरटे सहित सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के परिवार के सदस्यों के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को विभाग की ओर से शाल श्रीफल और मिष्ठान भेंट किया गया ।उल्लेखनीय है कि जो स्व सुरक्षा निधी समिती के नियमित सदस्य रहे हैं समिती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।मुख्य अभियंता एस के मालवीय समिती के सदस्य प्रांरभ से रहे हैं सेवानिवृत्त होने के पश्चात समिती सदस्यों को सहयोग राशि प्रदान करती है , श्री मालवीय जी ने वह राशि पुन: समिती को अनुदान स्वरूप देकर सराहनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर श्री मालवीय जी ने सभी का आभार प्रकट किया और बताया कि सिंगाजी ताप विद्युत गृह को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ऐसे अनेक कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को गौरवान्वित करने वाले श्री मालवीय जी को समिती की ओर से अभिनन्दन पत्र से भी सम्मानित किया गया।स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती विगत कई वर्षों से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को तत्काल रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। इस अवसर पर अनेक सदस्य उपस्थित हुए। इस सम्मान समारोह का सफल एवं कुशल संचालन रविन्द्र श्रीवास्तव और चित्रा वरकडे वरिष्ठ रसायनज्ञ ने किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp