Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अर्चना चिटनिस ने ग्राम बख्खारी के बूथ 275 पर सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम, ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट डॉ. आनंद दीक्षित

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बुरहानपुर के शाहपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बख्खारी के बूथ क्रमांक 275 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Advertisement Box

ग्रामीणों से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा की

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया। साथ ही ग्राम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि ग्राम बख्खारी में लगभग 81 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें 6 लाख रुपए से विठ्ठल मंदिर की बाउंड्रीवाल, 3 लाख रुपए से लोकमाता अहिल्याबाई परिसर का सौंदर्यीकरण, 3 लाख रुपए से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण, 3 लाख रुपए से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना, 3 लाख रुपए से बख्खारी से सुखपुरी तक मुरूमीकरण, 1 लाख रुपए से उपग्राम घेहटा के हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण, 11 लाख रुपए से हनुमान मंदिर सभा मंडल निर्माण, 3 लाख रुपए से सुखपुरी तक ग्रेवल रोड निर्माण और 6 लाख रुपए से ग्राम में सीमेंटीकृत मार्ग निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। वहीं 42 लाख रुपए की लागत से हनुमान मंदिर से सचिन मोतेकर व एकनाथ पाटिल के खेत तक ग्रेवल रोड का निर्माण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया है।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अपने ऊर्जादायी वचनों से देश की सामूहिक चेतना को राष्ट्रनिर्माण हेतु जागृत कर रहे हैं। ‘‘मन की बात‘‘ के 125वें संस्करण में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रथम ‘‘खेलों इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टीवल‘‘ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मध्यप्रदेश की टीम को बधाई दी और शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ की भावना देश की एकता और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और खेल इस भावना को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का यह कार्यक्रम नई जानकारी, ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है, जिसमें वे परंपरागत क्षेत्रों में अलग कार्य करने वाले और कठिन परिस्थितियों में नई उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों की चर्चा कर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष राठौर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, प्रभाकर पाटिल, आदिनाथ सपकाले, सरपंच युवराज बिल्लौरे, उपसरपंच नरेन्द्र मेढ़े, सुनिल पाटिल, सुनिल सपकाले, अशोक पाटिल, हरिभाउ पाटिल, धनराज पाटिल एवं प्रदीप पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp