
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर – प्रभु कुमार राणा
चंदवारा
चंदवारा थाना अंतर्गत करमा मोड़ के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदवारा बस्ती निवासी सागर कुमार (17 वर्ष) पिता ननकू साव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8 बजे की घटना है। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टर्निंग पर अनियंत्रित होकर एक घर के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट तोड़कर घर के अंदर घुस गई। बाइक चालक सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के ऊर्मा मोड़ पर हुई। दुर्घटना में मदनगुंडी निवासी 28 वर्षीय वरुण पांडे नामक युवक की दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई









