Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गटई चर्मकार समाज कामगार संगठन ने आमरण उपोषण शुरू किया

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर – विजय मोरे

भाईंदर (ठाणे जिला)। गटई चर्मकार समाज कामगार संगठन ने अपनी मांगों को लेकर भाईंदर पश्चिम स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान, उत्तन रोड पर दिनांक 24 सितंबर 2025 से आमरण उपोषण शुरू कर दिया है। इस उपोषण में श्रीमती लक्ष्मीबाई किशोर पवार, कल्पना मेंदळे और अमृत डोंगरे शामिल हैं। संगठन का कहना है कि 40 वर्ष पुरानी जो स्टॉल उनकी है, वह सन 2017 से मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा हटाई गई थी। आयुक्त तथा प्रशासक श्री राधा विनोद शर्मा ने कहा था कि आप हमें वैकल्पिक जगह सुझाइए, आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें उनकी पुरानी जगह वापस दी जाए। शहर अभियंता श्री दीपक खांबे ने स्थल का निरीक्षण कर मौखिक आश्वासन दिया था, किंतु उपोषणकर्ताओं का कहना है कि उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाए। बार-बार उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन चल रहा है।

Advertisement Box

उपोषण में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, महिला सदस्य और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज के हक़ और कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए अब संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचा है। प्रशासन को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है और चेतावनी दी गई है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों और समाज के अन्य संगठनों ने भी आंदोलनकारियों को समर्थन दिया है। बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उपोषण स्थल पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और संकल्प अडिग बना हुआ है। आंदोलनकारियों का कहना है – “न्याय मिलने तक आमरण उपोषण जारी रहेगा।”

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp