
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर सुनील कारपेंटर
जीरापुर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पद संचलन निकला गया। जिसमें हजारों की संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवक शामिल हुए। नगर में जगह जगह पद संचलन का स्वागत किया गया। नगर के मुख्य इंदर चौराहे पर भगवान सिंह तोमर बटावदा, ईश्वर सिंह तोमर के नेतृत्व में तोमर मित्र मंडल द्वारा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शाम को रावण दहन के निकले राम जी के जुलूस का भी भव्य स्वागत तोमर मित्र मंडल द्वारा किया गया।









