Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेजा दशमी पर रानीसिंग में निकली भव्य शोभायात्रा जयकारों से गूंजा गांव, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संतोष केरावत

रानीसिंग। तेजा दशमी के पावन अवसर पर ग्राम रानीसिंग में तेजाजी महाराज के भक्तों द्वारा भव्य निशान यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप और पवन पुत्र अखाड़े की प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालु तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। शोभायात्रा के दौरान घोड़े पर सवार होकर निशान निकाला गया। गांव की विभिन्न गलियों से होकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।गांव भ्रमण के बाद शोभायात्रा तेजाजी महाराज मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा मंदिर पर निशान चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। तांती तोड़ने की परंपरा निभाई तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने तांती तोड़ने की धार्मिक परंपरा भी निभाई। इसके बाद मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। मेले में दिनभर धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp