Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शस्त्र वीर का अधिकार है, शौर्य का आधार है, अधर्म का उपचार है, शस्त्र शांति का विकल्प है, स्वधर्म की ढाल है, और अधर्मी पर काल है!

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट – टेलू राम कश्यप गरियाबंद

गरियाबंद – विजयादशमी (दशहरा) पर्व 02 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन गरियाबंद में पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शस्त्र पूजन के विशेष आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में दशहरा के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। माना जाता है कि यह दिन नये संकल्प लेने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का अवसर होता है। शस्त्र पूजन के जरिए पुलिस कर्मी अपने हथियारों के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। जिले को अपराध मुक्त कराना पुलिस का कर्तव्य है। जनता के सहयोग से अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का कार्य कर रहे हैं। समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे उसके लिए विभाग चौबीसों घंटे तत्पर है। शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं है, बल्कि यह परंपरा हमें यह स्मरण कराता है कि शस्त्रों का प्रयोग समाज में शांति स्थापित करने एवं निर्दोषों की रक्षा करने के लिए होना चाहिए। विजयादशमी पर्व के दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम हमेशा कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखेंगे एवं समाज के दुश्मनों पर कड़ी नजर बनाए रखेंगे। आयोजन में प्रमुख:- पुलिस अधीक्षक – निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – जितेन्द्र चंद्राकर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी – निशा सिन्हा, उप-पुलिस अधीक्षक – गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक – सनत कुमार ठाकुर, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी थाना कोतवाली – ओमप्रकाश यादव एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस दौरान रावण दहन को लेकर खास तैयारी भी किया गया था एवं चौक चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया था।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp