Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अर्चना चिटनिस ने शस्त्र पूजन कर दी विजया दशमी की शुभकामनाएं, हुआ हर्ष फायर

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट -रियाज फारुक खोकर

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर बुरहानपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हर्ष फायर किया गया। इस अवसर पर कुम्हड़ा की सांकेतिक बलि देकर शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई। पूरे परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा।

Advertisement Box

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, कलेक्टर हर्षसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटील, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को एवं पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्रीमती चिटनिस ने कहा शस्त्र पूजन वास्तव में हमारी संस्कृति है। शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति में हमेशा से ही रहा है। हम मां की आराधना के बाद शक्ति अर्जित करते हुए समाज में फैली दुरावस्थाओं को समाप्त करने के लिए शस्त्र पूजन करते हैं। आज हमने शस्त्र पूजन के साथ समाज, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मैं सभी से आह्वान करती हूं कि वे समाज, प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लें। हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम ने समाज के आततायियों को समाप्त करने के लिए शस्त्र उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने शस्त्र पूजन की जो परंपरा शुरू की है, उससे समाज के सभी लोग जुड़ें। श्रीमती चिटनिस ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। विजयादशमी पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर अभूतपूर्व विजय का उत्सव है, जो हमें हर तरह की बाधाओं के बावजूद कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp