Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वीरता के प्रतीक – निरीक्षक (हॉक फोर्स) श्री आशीष शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
Bureau Report

 मध्यप्रदेश पुलिस हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री आशीष शर्मा आज छत्तीसगढ़ के बोरतलाव- कुर्रेझर, के घने जंगलों में नक्सल-विरोधी अभियान एवं मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम के इस महत्त्वपूर्ण ऑपरेशन में उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया। ये न केवल पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा को सशक्त करता है, बल्कि सेवा और त्याग के सर्वोच्च मूल्य को भी पुनर्स्थापित करता है।

ग्राम बोहानी, जिला नरसिंहपुर में 21 फरवरी 1994 को जन्मे निरीक्षक आशीष शर्मा ने बी.एस.सी. के बाद 04 अप्रैल 2016 को मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। उनकी मूल इकाई 25वीं वाहिनी विसबल, भोपाल रही। वर्ष 2018 में वे प्रतिनियुक्त होकर हॉक फोर्स में सम्मिलित हुए और तभी से लगातार नक्सल-विरोधी अभियानों की अग्रिम पंक्ति में वे सक्रिय रहे। हर्राटोला मुठभेड़ में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के आधार पर उन्हें उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर क्रम पूर्व पदोन्‍नति प्रदान की गई।

Advertisement Box

कर्तव्य पालन के दौरान उनकी असाधारण बहादुरी को दो बार वीरता पदक से भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें दुर्गम सेवा पदक तथा आन्तरिक सेवा पदक भी प्राप्त हुए। हर्राटोला, कदला और रौंदा (19 फरवरी 2025) जैसी अहम मुठभेड़ों में उनकी मुख्‍य भूमिका थी। उनका नेतृत्व, परिस्थितियों के आंकलन की क्षमता और जोखिम उठाने का संकल्प उन्हें बल की सक्रिय इकाइयों में विशेष पहचान दिलाता था।

सेवा के दौरान उन्‍हें कई प्रशंसा, ईनाम आदेशों तथा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

निरीक्षक आशीष शर्मा संवेदनशील, अनुशासित एवं साहसी अधिकारी थे। टीम भावना, विनम्र व्यवहार, त्वरित निर्णय क्षमता और फील्ड में सक्रिय नेतृत्व ने उन्हें अपने साथियों के बीच उल्‍लेखनीय स्थान दिलाया। उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से हॉक फोर्स के मूल्यों को और अधिक दृढ़ता और विशिष्‍टता भी प्रदान की।

नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय प्रयासों में उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अमर रहेगा। मध्यप्रदेश पुलिस परिवार इस दुखद घड़ी में अपने वीर अधिकारी को श्रद्धापूर्वक नमन करता है और उनके पिता श्री देवेंद्र शर्मा एवं अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ भी व्यक्त करता है। माननीय मुख्‍यमंत्री म.प्र. शासन डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री कैलाश मकवाणा ने भी उनके सर्वोच्‍च बलिदान पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्‍व. निरीक्षक श्री आशीष शर्मा का जीवन, उनका समर्पण और उनका अद्वितीय बलिदान प्रेरणा का अटूट स्रोत बना रहेगा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp