Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय का षष्ठ दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट-रावेन्द्र त्रिपाठी भोपाल

भोपाल | 25 दिसंबर 2025 — अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल का षष्ठ दीक्षांत समारोह 25 दिसंबर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, अटल जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ, समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रो. रविंद्र कान्हेरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कुलगुरु एवं अध्यक्ष, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर के प्रो. मोहनलाल छीपा उपस्थित रहे, माननीय कुलगुरु प्रो. देव आनंद हिंडोलिया ने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय को अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के अनुरूप विकसित करने, हिंदी माध्यम में मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं विधि शिक्षा, पाठ्यपुस्तकों के अनुवाद तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही, विशिष्ट अतिथि प्रो. छीपा ने उपाधि को समाज के प्रति दायित्व की घोषणा बताया, मुख्य अतिथि प्रो. कान्हेरे ने चरित्र निर्माण को शिक्षा की आत्मा निरूपित किया, वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्यपाल श्री पटेल ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु सतत अध्ययन, आचरण में ज्ञान के अनुप्रयोग और हिंदी में आधुनिक ज्ञान के अनुवाद पर बल दिया, समारोह में 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदकों सहित कुल 128 विद्यार्थियों (60 स्नातकोत्तर एवं 68 स्नातक) को उपाधियाँ प्रदान की गईं, दीक्षांत उपदेश व प्रतिज्ञा के उपरांत अटल जी की 10 कविताओं पर आधारित ‘अटल स्वरांजलि’ कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला की सुप्रसिद्ध कथक कलाकार डॉ. पूनम शर्मा के निर्देशन में संगीतबद्ध कथक नृत्य नाटिका की भव्य प्रस्तुति हुई, कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने किया तथा अंत में कुलसचिव श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया, दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp