Dabang Kesari

Latest Online Breaking News

आरती डावर का नेशनल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

रिपोर्ट दिग्विजय सिंह

खरगोन। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुका प्रशांत आर्या और क्रीड़ा प्रभारी अश्विन गुप्ता के मार्ग निर्देशन में कुमारी आरती सुखलाल डावर ने शालेय राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सागर संभाग में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में मप्र के 9 संभागों के खिलाडियों ने भाग लिया था। जिसमें शास कन्या उमावि के 01 खरगोन की बालिका कुमारी आरती सुखलाल डावर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका में 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 3 कि. मी. दौड़ में द्वितीय एवं 4 गुणा 400 मी रीले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शास. कन्या उ.मा.वि क.1 के पीटीआई शाहीद शेख ने जानकारी देते हु बताया कि गत वर्ष आरती डावर का चयन नेशनल ऐथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये भी हुआ था। पारवारीक पृष्ठ भूमी- यह बालिका भगवानपुरा तहसील के छोटे से ग्राम बन्दुर की रहने वाली है। आरती का जन्म एक निर्धन परिवार में हुआ है। इनके पिता छोटी सी भूमी पर कृषि कार्य करते है। इन्हें एथेलेटिक्स की प्रेरणा स्कूल से मिली है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आरती को रनिंग के लिए जरूरी वस्तुए उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सभी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सम्मिलित कराया गया है। सिवनी में 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्री नेशनल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का कॅप आयोजित किया गया है। जिसमें आरती सम्मिलित होकर चन्द्रपुर महाराष्ट्र में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करेगी। आरती की उपलब्धी पर प्राचार्या श्रीमती विद्या चौहान, श्रमती रेणुका जैन, कोच योगेश वाघ, खेल शिक्षक हबीब बेग मिर्जा और स्टॉफ सदस्यों ने बधाई दी और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!