Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिखली में वन विभाग की कार्रवाई, मकान से 7 नग सागौन लकड़ी जब्त अवैध लकड़ी के भंडारण एवं परिवहन पर वन विभाग का सर्च अभियान जारी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर मोहम्मद आसीफ लंघा

बैतूल। वनमंडल दक्षिण बैतूल (सा.) में वन संपदा के संरक्षण और अवैध लकड़ी के परिवहन एवं भंडारण पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने 2 सितंबर को चिखली में कार्रवाई करते हुए 7 नग सागौन लकड़ी जब्त की। वनमंडलाधिकारी अरिहन्त कोचर एवं उप वनमंडलाधिकारी आमला जितेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती दयानन्द डेहरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने चिखली रोड स्थित एक मकान की जांच की। इस दौरान 7 नग सागौन लकड़ी बरामद हुई। जब्त लकड़ी की मात्रा 0.169 घन मीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। मामले में रमेश वल्द गुसु कासदे के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर संबंधित वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है। वन संपदा संरक्षण के लिए अभियान जारी वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा और अवैध लकड़ी के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। इससे पहले 27 अगस्त को भी टीम ने मोटरसाइकिल के माध्यम से लकड़ी का परिवहन करते एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इनकी रही भूमिका कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी दयानन्द डेहरिया, परिक्षेत्र सहायक ओमकार नाथ मालवीय खेड़ी, इफ्तखार खान चिखली, वनरक्षक शुभम् राठौर, पप्पू पवार तथा वाहन चालक धनपाल धुर्वे शामिल रहे। वन विभाग ने वन संपदा के संरक्षण के लिए सर्च एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

WhatsApp