Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शमशाबाद में आयोग सदस्य ने थाना और छात्रावास का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रघुवीर सिंह धाकड़

शमशाबाद। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने शमशाबाद दौरे के दौरान थाना परिसर एवं अहिरवार बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित वातावरण देखकर उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित प्रकरणों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। इसके बाद आयोग सदस्य अहिरवार बालक छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों के आवास, भोजन, अध्ययन सहित उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन से विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही। पाली में सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश दौरे के दौरान आयोग सदस्य ग्राम पंचायत पाली में आयोजित समरसता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी वर्गों के बीच सहयोग और सामंजस्य को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी अजय पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप माहेश्वरी, चैनसिंह मीणा, कमलेश मेहर, मनमोहन साहू, जुगल चौकसे, दीपक मेहर, विकास आर्य, शिवकुमार यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

WhatsApp