
रिपोर्टर – चंद्रशेखर धाकड़
गौतमपुरा। मंडपम गार्डन, गौतमपुरा में धाकड़ समाज द्वारा धरणीधर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उमानारायण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती योग्यता मल्हार, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभूति धाकड़, श्री रूपसिंह नागर एवं मां नर्मदा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री हंसराज पटेल उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और सेवा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों का स्वागत धरणीधर सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष श्री सोदान पटेल एवं समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं समाजजनों का सम्मान किया गया। युवा प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत मेहंदी एवं सिंदूर से कैनवास पर भगवान हनुमान की कलाकृति बनाने तथा हनुमान चालीसा अंकित करने वाली बेटियों मोना धाकड़ एवं सोना धाकड़ को सम्मानित किया गया।उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभम इंडस्ट्रीज, इंदौर के उद्योगपति श्री राकेश नागर तथा डिज्नी फर्नीचर धाकड़ फर्नीचर प्राइवेट लिमिटेड, पीथमपुर के श्री सुरेश चौधरी को सम्मानित किया गया। वहीं कोल्ड स्टोर एवं वेयरहाउस निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले इंजीनियर श्री जगदीश पटेल का भी सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ शिक्षक श्री गौरीशंकर नागर एवं पूर्व ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी श्री रामकरण पटेल को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शासकीय सेवा में पदोन्नति होकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बनने पर डॉ. विभा धाकड़ तथा पदोन्नति पर डॉ. विजय नागर का सम्मान किया गया। धाकड़ समाज बाविस्या क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष श्री मदनलाल भंडारी को भी सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासनिक सेवा में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति होने पर श्री प्रवीण नागर का सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठ एवं प्रेरणास्रोत ओसियन समूह के चेयरमैन श्री बाबूलाल पटेल को स्मृति चिन्ह एवं उनके जीवन यात्रा पर आधारित छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं धाकड़ समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री उमानारायण पटेल को भी प्रतीक चिन्ह एवं उनके जीवन पर आधारित छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट श्री पुरुषोत्तम धाकड़ ने किया। स्वागत भाषण धरणीधर उत्सव समिति के प्रभारी श्री रामप्रसाद धाकड़ ने दिया, जबकि आभार उत्सव समिति के सह प्रभारी श्री संजय नागर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्री देवनारायण पटेल, इंदर नागर, पोप सिंह धाकड़, किसान नेता हंसराज धाकड़, किसान नेता सुरेश नागर, भारत धाकड़, अमित नागर, गोकुल चौधरी, शेखर नागर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों के पंजीयन एवं व्यवस्थाओं में विकास नागर, जितेन मुकाती, मेहरबानसिंह पटेल, संदीप पटेल, अरुण पटेल, प्रभात पटेल, डॉ. संजय नागर, एडवोकेट प्रदीप पटेल, इंजीनियर धीरज पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता शेखर धाकड़ सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।









