Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर — बी.एल. पटेल

डिंडौरी। जनपद मुख्यालय के ग्राम पड़रिया में 31 अगस्त 2026 को विद्युत ट्रांसफार्मर गिरने की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान विद्युत खंभों के लिए पर्याप्त सीमेंट एवं गिट्टी का बेसमेंट तैयार नहीं किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को ग्राम बजाग रैयत पड़रिया में तहसीलदार बजाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग एवं विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की उपस्थिति में मौके का निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान सामने आया कि विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए सीमेंट के खंभे लगाए गए थे, लेकिन खंभों को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक सीमेंट बेसमेंट तैयार नहीं किया गया था। खंभों को जमीन में स्थापित किया गया था। पर्याप्त आधार नहीं होने के कारण खंभे गिर गए और उनके साथ ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई। ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जांच के बाद कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित मेसर्स जे.आर.डी. स्मार्ट सॉल्यूशन, ए-क्लास इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर, सिंगरौली के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्युत विभाग को क्षेत्र में बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीणों को सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp