Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोरवाल मांगलिक भवन में सजी भजन संध्या, कृष्ण भक्ति में डूबा भानपुरा एक शाम कृष्ण कन्हैया के नाम में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर—विजय रत्नावत

भानपुरा। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भानपुरा में पोरवाल समाज, पोरवाल युवा संगठन एवं पोरवाल महिला मंडल के तत्वावधान में ‘एक शाम कृष्ण कन्हैया के नाम’ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भजन संध्या में भजन गायक दयाराम टेलर एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका दीपा बाईसा ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत अनेक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पोरवाल समाज अध्यक्ष सुनील मांदलिया एवं पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष रेखा काला ने दोनों भजन कलाकारों का पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात समाजजनों एवं महिला मंडल द्वारा महाआरती की गई। भजन गायक दयाराम टेलर ने गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजन गायिका दीपा बाईसा ने ‘बांस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे’ सहित अनेक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। मधुर भजनों के बीच समाज के युवा, महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ भजन कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पोरवाल मांगलिक भवन का वातावरण कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत रहा। आयोजन ने जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और भी सुंदर बना दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp