
रिपोर्टर रिपोर्टर – चंद्रभान पटेल
नरसिंहपुर। राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन-2026 का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक माउंट आबू में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट के नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद कौरव सहभागिता करेंगे। मीडिया सम्मेलन में पत्रकारिता के क्षेत्र में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण के समावेश सहित मीडिया की सामाजिक भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मीडिया समाज को दिशा देने तथा सामंजस्यपूर्ण, जागरूक और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर संवाद और विचारों का आदान-प्रदान होगा। बद्री प्रसाद कौरव 8 सितंबर को गाड़रवारा से ट्रेन संख्या 11464 से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद से साबरमती पहुंचकर ट्रेन संख्या 19032 से आबू रोड होते हुए माउंट आबू पहुंचेंगे। सम्मेलन में सहभागिता के पश्चात 13 सितंबर की सुबह माउंट आबू से ट्रेन संख्या 19031 से साबरमती के लिए रवाना होंगे। साबरमती से टैक्सी द्वारा अहमदाबाद पहुंचने के बाद ट्रेन संख्या 11463 से गाड़रवारा के लिए प्रस्थान करेंगे और 14 सितंबर को लगभग 11:30 बजे गाड़रवारा पहुंचेंगे। राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के लिए विचार-विमर्श, अनुभव साझा करने और मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।









