
रिपोर्ट : जितेंद्र तिवारी
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को रोके जाने तथा अतिक्रमण कार्रवाई पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की सागर। बंडा क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को पुलिस द्वारा रोके जाने तथा बहेरिया क्षेत्र में अतिक्रमण के संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रेखा चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। बहेरिया कार्रवाई पर भी जताई चिंता प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने बहेरिया क्षेत्र में अतिक्रमण के संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर भी प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान प्रभावित हुए नागरिकों के मामलों की जांच की जानी चाहिए और यदि किसी पात्र व्यक्ति को नुकसान हुआ है तो नियमानुसार उचित राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित दस्तावेजों एवं भूमि संबंधी रिकॉर्ड की विधिवत जांच की जाए, ताकि पात्र नागरिक प्रभावित न हों। निष्पक्ष जांच और राहत की मांग रेखा चौधरी ने कहा कि बंडा मामले में पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रभावित नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए।









