Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सनशाइन सोलर एनर्जी गोदाम मामले का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, छह महिलाएं गिरफ्तार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, सामान की बरामदगी के प्रयास जारी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : सुदीप शर्मा

विदिशा। थाना कोतवाली पुलिस ने रंगई स्थित सनशाइन सोलर एनर्जी गोदाम से संबंधित चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए छह महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा संबंधित सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई। मामला दर्ज कर शुरू की गई जांच फरियादी नवीन कोठारी पिता हरिओम कोठारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी नंदवाना, विदिशा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 596/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त महिलाओं की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं को गिरफ्तार किया।

Advertisement Box

गिरफ्तार महिलाओं में—

1. लक्ष्मी बाई पति मोकम सिंह आदिवासी, उम्र 33 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

2. डोया बाई पति पवन आदिवासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

3. ससिया बाई पति स्वर्गीय कुंवरपाल आदिवासी, उम्र 50 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

4. मटकुली बाई पति पवन आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

5. चुलबुली पति आयुष आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

6. हसीना बाई पति रितेश आदिवासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले से संबंधित सामान की बरामदगी एवं अन्य तथ्यों के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक समा परवीन, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक अखिलेश राजावत, आरक्षक निलेश धाकड़, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी एवं आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp