Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुदूर अंचल के ग्रामीणों तक पहुंचा न्याय और विधिक जागरूकता का संदेश ग्राम जमुनाही में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं योजनाओं की दी जानकारी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रवि जायसवाल

मुंगेली, 15 सितंबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक विधिक जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से 60 दिवसीय मेगा ड्राइव चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड लोरमी के ग्राम जमुनाही में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्री सतीश कुमार खाखा, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी श्री दीपक कुमार शर्मा तथा व्यवहार न्यायालय लोरमी के न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र कुमार दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री चंद्रमणी साहू, सचिव श्री ओम प्रकाश मरावी, उपसरपंच, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।शिविर में ग्रामीणों को विधिक साक्षरता के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी होना आवश्यक है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि 23 अक्टूबर 2026 से पूर्व जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाने हैं। पैरा लीगल वालंटियर्स गांव में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा आवश्यकता के अनुसार आवेदन तैयार करने में सहयोग करेंगे। शिविर में थाना स्तर पर शिकायत एवं प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा उपलब्ध वैधानिक उपायों की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी घटना के संबंध में शिकायत करते समय उसकी पावती प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। आवश्यकता होने पर नियमानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी शिकायत प्रस्तुत की जा सकती है।इसके अलावा बच्चों की शिक्षा से जुड़े अधिकारों तथा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी हितों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को नालसा की 13 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पात्र लोगों को विधिक सेवा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि न्याय एवं विधिक सहायता प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना विधिक सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। लोगों को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधिक सेवा केंद्र के अधिवक्ता श्री राजकुमार कश्यप, पैरा लीगल वालंटियर श्री अनिल यादव एवं श्री उमेद कुमार साहू सहित अन्य सहयोगी पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp