Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधरोटा में विद्युत जागरूकता अभियान, उपभोक्ताओं को बिजली बचत के प्रति किया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – अर्जुन ठाकुर

दमोह। कलेक्टर के निर्देशन में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण एवं बिजली बचत के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विकासखंड दमोह के ग्राम आधरोटा में 18 सितंबर 2026 को विद्युत शिकायत निवारण एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने गांव का भ्रमण कर उपभोक्ताओं से संपर्क किया और विद्युत बिल एवं मीटर से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। अभियान के दौरान अधिक विद्युत बिल से संबंधित शिकायत वाले 24 विद्युत परिसरों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगे परिसरों में पहुंचकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की बिलिंग व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही बिजली की खपत को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारणों के बारे में भी बताया।अधिकारियों ने बताया कि विद्युत खपत को नियंत्रित रखने के लिए ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों को कम वाट वाले एवं ऊर्जा दक्ष पंखों के उपयोग के साथ कम बिजली खपत करने वाली लाइटों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई। गांव में भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता एमएल साहू ने ग्रामीणों को विद्युत उपकरणों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घरों में अनावश्यक रूप से चल रहे विद्युत उपकरणों को बंद रखने तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग करने से बिजली की खपत को कम रखने में सहायता मिल सकती है। विद्युत विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बिजली का उपयोग आवश्यकता एवं सावधानी के साथ करने तथा अधिक विद्युत खपत वाले उपकरणों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष उपकरणों को प्राथमिकता देने की अपील की। इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ विद्युत बिल को भी नियंत्रित रखने में सहायता मिलेगी। अभियान के माध्यम से विद्युत विभाग ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की बिलिंग व्यवस्था एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp