
रिपोर्टर – संजय चौधरी
सांवेर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बड़ोदिया खान, तहसील सांवेर में कार्रवाई की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के घर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 69 पेटी मदिरा, जिसकी मात्रा 651 लीटर बताई गई, जब्त की गई। जब्त मदिरा में 18 पेटी देशी मदिरा, 10 पेटी बीयर एवं 41 पेटी अंग्रेजी मदिरा शामिल है। अंग्रेजी मदिरा में व्हिस्की, रम एवं वोदका के विभिन्न ब्रांड शामिल बताए गए हैं, जिनमें Blenders Pride, Valentine, Black & White, All Season एवं Smirnoff शामिल हैं। आबकारी विभाग द्वारा जब्त मदिरा के संबंध में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।








