
रिपोर्टर – ब्रजेश कुशवाह
कोलारस। प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय कोलारस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी ली गई। प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान नगरवासियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर नगर के विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।









