
रिपोर्ट – अर्जुन ठाकुर
दमोह। जिले में विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में मांग पत्र सौंपा। विधायक ने पत्र के माध्यम से दमोह की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। मेडिकल कॉलेज को शासन स्तर पर संचालित करने की मांग विधायक जयंत कुमार मलैया ने मुख्यमंत्री के समक्ष दमोह मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड के बजाय शासन स्तर पर संचालित किए जाने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर संचालन से क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा तथा चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी। प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दमोह शहर में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का विषय भी मांग पत्र में शामिल किया गया। विधायक ने सुभाष कॉलोनी से जबलपुर नाका चौकी तक तथा सीताबावड़ी से हटा नाका तक सड़क चौड़ीकरण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इन मार्गों के विस्तार से आवागमन को सुगम बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में सहायता मिलने की बात रखी गई।नवीन गीता भवन निर्माण का विषय विधायक ने दमोह में नवीन गीता भवन (ऑडिटोरियम) के निर्माण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम बनने से शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विकास प्रस्तावों पर कार्रवाई का आग्रह मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में दमोह के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया। विधायक जयंत कुमार मलैया ने इन कार्यों को शहर के आगामी विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।









