Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दलौदा पुलिस की कार्रवाई में 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दीपक जैन

मंदसौर। जिला मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक, 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्री जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT2956 से मादक पदार्थ लेकर भावगढ़-दलौदा रोड स्थित ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। तलाशी में सामग्री बरामद पुलिस के अनुसार पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाइकिल पर टंगे बैग से 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement Box

जब्त सामग्री

– 40 ग्राम स्मैक – अनुमानित कीमत ₹4,00,000

– 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा – अनुमानित कीमत ₹3,000

– हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹70,000

– ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल – अनुमानित कीमत ₹15,000

पुलिस टीम की भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर सहित दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp