
रिपोर्टर – मुकेश नागवंशी
छिंदवाड़ा। तुमड़ी बूथ के वार्ड क्रमांक 08 में रविवार को भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजकुमार नागवंशी के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित, समाजसेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेशों को उपस्थित लोगों ने सुना और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आनंद नागवंशी, वीरेंद्र बालवंशी, अविनाश नागवंशी, करण सालवंशी, मनोहर नागवंशी, संतकुमार नागवंशी, सौरभ नागवंशी, कुलदीप, रविंद्र, विक्रांत, राजा एवं अखिलेश बेलवंशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा लेते हुए समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।









