Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पर्यावरण, स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को लेकर डीएम अनुज मलिक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश वृक्षारोपण, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, अस्पतालों की स्वच्छता और नदियों की साफ-सफाई पर विशेष जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – कृष्ण चन्द्र भारती

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण, कूड़ा प्रबंधन, अस्पतालों की स्वच्छता और नदियों की साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण की जियोटैगिंग इसी माह पूरी करने के निर्देश जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वन विभाग को 14.50 लाख तथा अन्य विभागों को 19.07 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुसार कराए गए पौधरोपण की जियोटैगिंग इसी माह पूर्ण करने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में वेस्ट मैनेजमेंट की नियमित निगरानी जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सालयों में जैव-चिकित्सीय कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा। अस्पताल परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान उचित जल निकासी, सीवेज ट्रीटमेंट और नदियों की स्वच्छता से जुड़े कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वाहनों के फिटनेस मानकों पर भी चर्चा बैठक में वाहनों के फिटनेस मानकों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल स्रोतों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कार्यकर्ताओं से आवाहन

WhatsApp