Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू टेट से मुक्ति, ई-अटेंडेंस सहित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने नीलम पार्क में शुरू किया धरना

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुकेश चौधरी

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रविवार 27 सितंबर को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने में भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के साथ शिवपुरी, पिछोर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षक शामिल हुए। नीलम पार्क में दिनभर शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टेट परीक्षा से मुक्ति, ई-अटेंडेंस से संबंधित विषय सहित तीन सूत्रीय मांगें शामिल हैं। लंबे सेवाकाल के बाद टेट से मुक्ति की मांग धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्तियां शासन के विभिन्न नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती 1998-99 में पंचायती राज अधिनियम, 2001 से 2003 के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा 2005 से 2009 तक व्यापमं परीक्षा के माध्यम से हुई है।राकेश दुबे ने कहा कि कई शिक्षक 20 से 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में लंबे सेवाकाल के बाद पात्रता परीक्षा से संबंधित विषय पर सरकार से शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा है। लिखित निर्णय तक जारी रहेगा धरना राकेश दुबे ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर यह धरना क्रमवार जारी रहेगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग संभागों के शिक्षक नीलम पार्क पहुंचकर अपनी मांगों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा शिक्षकों के साथ पूरी निष्ठा से खड़ा है और तीनों मांगों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। धरने में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में विचार रखे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कार्यकर्ताओं से आवाहन

WhatsApp