Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवों की नगरी ग्राम चोली में विराजमान हैं नृत्य करते हुए प्राचीन विघ्नहर्ता गजानन महाराज दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के मन में उमड़ता है भक्ति भाव, अद्भुत स्वरूप के दर्शन को पहुंचते हैं श्रद्धालु

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – लखन ठाकुर

चोली। देवों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध ग्राम चोली में भगवान श्री गणेश जी का अत्यंत प्राचीन और दुर्लभ विग्रह विराजमान है। यहां गजानन महाराज नृत्य करते हुए स्वरूप में दर्शन देते हैं। भगवान गणेश का यह अद्भुत स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और आकर्षण का केंद्र है। मान्यता है कि गजानन महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शन के दौरान भक्तों के मन में गहरी श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत होता है। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करते हैं ध्वजा के माध्यम से ग्राम की रक्षा की मान्यता ग्रामवासियों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व तेज बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली मंदिर की ध्वजा पर आकर ठहरी। ग्रामीण इसे गजानन महाराज की कृपा और ग्राम की रक्षा से जोड़कर देखते हैं। इस घटना के बाद ग्रामवासियों की भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा और भी प्रगाढ़ हुई। ग्रामीण गजानन महाराज को अपने ग्राम का रक्षक और विघ्नहर्ता मानते हैं। ग्राम चोली एक सनातनी गांव है – विधायक राजकुमार मेव हाल ही में क्षेत्र के विधायक श्री राजकुमार मेव ने ग्राम चोली पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर गांव की माता-बहनें, बच्चे, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।विधायक श्री राजकुमार मेव ने कहा कि, “ग्राम चोली एक सनातनी गांव है। इस गांव में अनेक देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर हैं। यहां की धार्मिक परंपराएं और आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती हैं। मैं अक्सर यहां दर्शन करने आता रहता हूं और यहां आकर मन को शांति मिलती है।” आरती के अवसर पर समस्त ग्रामवासी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान गजानन महाराज के दर्शन एवं आरती का लाभ लिया और ग्राम की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कार्यकर्ताओं से आवाहन

WhatsApp