
रिपोर्टर – दीपक
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 पेटी देशी एवं मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 1800 बल्क लीटर बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्री जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक नई आबादी अफजलपुर मार्ग की ओर वाहन लेकर गया। मार्ग समाप्त होने पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 70 G 0315 की जांच की, जिसमें 100 पेटी देशी मसाला शराब और 100 पेटी देशी प्लेन शराब मिली।पुलिस ने कुल 200 पेटी शराब, जिसमें 100 पेटी देशी मसाला शराब की मात्रा 900 बल्क लीटर तथा 100 पेटी देशी प्लेन शराब की मात्रा 900 बल्क लीटर है, जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये तथा बोलेरो पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। प्रकरण दर्ज कर जांच जारी मामले में थाना अफजलपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम की भूमिका कार्रवाई में उप निरीक्षक विकास गेहलोत, थाना प्रभारी अफजलपुर एवं थाना अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









