
रिपोर्ट – प्रशांत जोशी
कांकेर। नरहरपुर क्षेत्र में गौवंश से जुड़ी कथित तस्करी के आरोपों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पुराना बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर बजरंग दल एवं भाजपा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में पारदर्शी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने मामले की तथ्यात्मक जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने भी प्रशासन से सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच करने की अपील की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, लोमेन्द्र यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









