
रिपोर्टर – वल्लभ लखेश्री
फलोदी। ग्राम उमेद नगर में 4 अक्टूबर 2026 को वाल्मीकि समाज विकास संरक्षण संस्थान (रजिस्टर्ड), रामदेव पट्टी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिनेश सर्वटे, पीलवा को सर्वसम्मति से संस्थान का अध्यक्ष चुना गया।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष सुमेराराम घारू ने संरक्षक बाबूलाल बांवरली एवं सुल्तानराम पीलवा सहित कार्यकारिणी के समक्ष अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आगामी कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी।
चुनाव में प्रहलाद धारू एवं वीराराम पंडित को उपाध्यक्ष, मुकेश सर्वटे को सचिव, मूलाराम घारू को कोषाध्यक्ष तथा राजूराम तिंवरी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का संकल्प
कार्यक्रम में रामदेव पट्टी के 40 खेड़ों से समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में रामेश्वरलाल, भीकम कोर, जोगाराम इंद्रोका, बुधराम जूंजा, प्रेमाराम मथानिया, मोहनलाल बारासा, आशाराम सियोता, सोहन पंडित, ओमप्रकाश सर्वटे, राकेश नेवरा, विजेश हिरादेसर, भोमाराम, सुरेश सर्वटे, ओमप्रकाश जूंजा, अनिल सर्वटे, भूराराम जूझा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नव नियुक्त अध्यक्ष ने जताया आभार
नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश सर्वटे ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्थान के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाजजनों द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।









