Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लटेरी में भव्य श्री रामलीला महोत्सव, विधायक उमाकांत शर्मा ने कलाकारों का किया सम्मान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – नीरज सेन,

लटेरी। मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा लटेरी में आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव इन दिनों क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं का संदेश दे रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल होकर रामलीला का आनंद ले रहे हैं।

Advertisement Box

इसी क्रम में बीती रात्रि सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा रामलीला महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आमजन के बीच बैठकर सादगी के साथ रामलीला का आनंद लिया। इसके बाद मंच पर पहुंचकर रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

रामकथा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अपने संबोधन में विधायक उमाकांत शर्मा ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए रामकथा की परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को रामकथा सुनाई थी और इसी पवित्र परंपरा से रामकथा का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि “सनातन था, सनातन है और सनातन सदैव जीवंत रहेगा। सनातन की जय होगी।” उन्होंने रामलीला को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि इसका आयोजन देश की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करता है।

विधायक ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

लक्ष्मीकांत शर्मा के सांस्कृतिक योगदान को किया याद

विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने अग्रज स्व. पं. लक्ष्मीकांत शर्मा को याद करते हुए उनके सांस्कृतिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्री के रूप में उन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश की कला एवं संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए कार्य किया।

उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रामलीला जैसे आयोजनों को देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों में भी मंच मिला, जिससे भारतीय संस्कृति को व्यापक स्तर पर पहचान मिली।

युवाओं के लिए प्रेरणादायक है रामलीला महोत्सव

विधायक ने कहा कि रामलीला महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp