Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसान पंचायत का चौथा दिन, 10 अक्टूबर को दमोह में होगा विशाल किसान प्रदर्शन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – अर्जुन ठाकुर

दमोह। किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव आयोजित हो रही किसान पंचायत का आज चौथा दिन है। आगामी 10 अक्टूबर को दमोह में विशाल किसान प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर किसान पंचायत के माध्यम से गांवों में किसानों से संपर्क कर कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की जा रही है।

Advertisement Box

किसान पंचायत का नेतृत्व कर रहे कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि फसल, खरीदी और मुआवजे से संबंधित विषयों को लेकर किसानों की ओर से विभिन्न मांगें रखी जा रही हैं। इन्हीं मांगों को लेकर किसान 10 अक्टूबर को दमोह पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष अपना पक्ष और मांगें प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि किसानों की मांग है कि धान की फसल की गिरदावरी में सिंचित स्थिति दर्ज की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज की बिक्री में सुविधा मिल सके। साथ ही मक्का की खरीदी के लिए खरीद केंद्र शुरू करने और बारिश से प्रभावित उड़द एवं सोयाबीन की फसलों का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग रखी जा रही है।

धान खरीदी की मात्रा बढ़ाने की मांग

किसान पुत्र दुर्गेश सिंह लोधी ने कहा कि किसानों की धान कम से कम 18 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी जाए, जिससे किसानों को अपनी उपज के विपणन में सुविधा मिल सके।

वहीं पूरन सिंह लोधी ने कहा कि धान को भावांतर योजना में शामिल नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि किसान पंचायत के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की सामूहिक मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

किसान पंचायत के दौरान कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, किसान पुत्र दुर्गेश सिंह, पूरन सिंह लोधी, अभिषेक लोधी, देवी सिंह, राहुल सिंह, रवि सिंह सहित अनेक किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आगामी 10 अक्टूबर को दमोह में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गांवों में संपर्क एवं जनसंवाद का क्रम जारी है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp