Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धार में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राजेश यादव

पुरानी सब्जी मंडी में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण और सामूहिक संकल्प

Advertisement Box

धार, 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित पुरानी सब्जी मंडी परिसर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती, धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेंड़ा, जिला अभियान टोली संयोजक मनोज सोमानी सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

देशभक्ति के भाव से सराबोर रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आईं सेवा ज्योति यात्राएं पुरानी सब्जी मंडी परिसर में एकत्रित हुईं। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर धार जिले की विकासगाथा पुस्तक का भी वितरण किया गया।

मुख्य अतिथियों के आगमन के पश्चात दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के विकास में नागरिकों की सहभागिता और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित नागरिकों ने उनका संबोधन ध्यानपूर्वक सुना।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को देश सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। इसके बाद उपस्थित नागरिकों को देश और समाज की सेवा के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्राएं हुईं रवाना

दिल्ली में प्रज्वलित सेवा ज्योति के क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने मुख्य मशाल से ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की। इसी ज्योति से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की सेवा ज्योति मशालों को प्रज्वलित किया गया।

इसके पश्चात नागरिक एवं प्रतिनिधि अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों की प्रज्वलित सेवा ज्योति मशालों के साथ रवाना हुए। ये यात्राएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जनकल्याण का संदेश दे रही हैं।

व्यवस्थाओं में रहा प्रशासन का सहयोग

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। नागरिकों की सहभागिता और प्रशासनिक समन्वय के साथ कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp