
रिपोर्टर – मुकेश मालवीया,
हरसूद। गायत्री परिवार शाखा हरसूद–छनेरा द्वारा गुरुवार को सरस्वती कुंड शिवालय में पितृ देवों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से निःशुल्क वैदिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों ने पंजीयन कर अपने पितरों के प्रति श्रद्धाभाव से वैदिक विधि से तर्पण किया।
कार्यक्रम में मुंदी गायत्री शक्तिपीठ से पं. डॉ. मधुसूदन जी गीते अपनी टोली के साथ उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में 30 श्रद्धालुओं ने वैदिक पद्धति के अनुसार तर्पण संपन्न किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भारतीय वैदिक परंपराओं से जोड़ना तथा पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के भाव को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में विधि-विधान से तर्पण किया।
इस अवसर पर सोहन सिसोदिया, संतोष मालवीय, शिव मालवीय, हरनारायण राजपूत, रामसिंह दिनकर, चंदन ठाकुर, शिवनारायण सेन, रायसिंग तोमर, संतोष विश्वकर्मा, ओपी मालवीय, ओपी यादव, सुनील साहू, फूलचंद राजपूत, अनिल सोलंकी, अनिल पगारे, विजय शारदे सहित गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।









