Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्वपितृ अमावस्या पर गौशाला में 18 सवामणियों का भव्य आयोजन, भाजपा के सभी 13 पार्षद देंगे एक माह का वेतन नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर और उपाध्यक्ष विनय आस्तोलीया ने गौशाला विकास में सहयोग का दिया आश्वासन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ओम सोनी

भवानीमंडी। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान, भवानीमंडी में गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें सवामणी का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर गौशाला में विशेष व्यवस्थाओं के साथ एक ही दिन में 18 सवामणियों का आयोजन हुआ। साथ ही नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया।

Advertisement Box

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आस्तोलीया तथा पार्षद अमित पाटनी, महेंद्र सिंह परिहार, रंजीत सिंह, विकास योगी, पुरुषोत्तम योगी, सरफराज, अजमल, रमेश श्रृंगी, योगेश शर्मा, वैभव जैन एवं प्रेम सोलंकी का गौशाला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर एवं चेतराज गहलोत सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर एवं उपाध्यक्ष विनय आस्तोलीया ने गौशाला के विकास, गोवंश की सेवा तथा आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बोर्ड गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

भाजपा के सभी 13 पार्षद देंगे एक माह का वेतन गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए भाजपा के सभी 13 पार्षदों ने अपना एक माह का वेतन गौशाला को देने की घोषणा की। इस पहल से गौशाला में गोवंश की देखभाल, सेवा एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में सहयोग मिलेगा। जनप्रतिनिधियों की इस घोषणा को सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना से जुड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

सर्वपितृ अमावस्या पर 18 सवामणियों का आयोजन सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर गौभक्तों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में गौमाता की सेवा करते हुए सवामणी भोग अर्पित किया। इस वर्ष एक ही दिन में 18 सवामणियों का आयोजन हुआ। गौशाला प्रबंधन ने सभी आयोजकों की श्रद्धा एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां कीं और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गौमाता को भोग लगाया गया।

लगभग दस वर्ष पूर्व अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख की प्रेरणा से प्रारंभ हुई सवामणी की परंपरा आज गौसेवा के एक महत्वपूर्ण सेवा प्रकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है। गौभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की स्मृति में सवामणी का आयोजन कर गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

गौशाला पदाधिकारी एवं गौभक्त रहे उपस्थित कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष अमित तिवारी, सचिव हेमंत सोनी, कमल सुरेका, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, सीए प्रकाश गुप्ता, यशवंत जैन, गोविंद भारड़िया, गुरुभेज सिंह चाबड़ा, मोनू अचोलिया, यश नाहर, गोविंद बिड़ला, पंकज शर्मा, महेश खंडेलवाल, डी.के. गुप्ता, उमाशंकर पोरवाल एवं संजय चतुर्वेदी सहित गौशाला के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना करतीं नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp