Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लटेरी के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को ट्रॉफी और उपहार देकर किया सम्मानित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – नीरज सेन

लटेरी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, लटेरी में 9 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लटेरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना था।

Advertisement Box

प्रांजल श्रीवास्तव ने हासिल किया प्रथम स्थान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

– प्रथम स्थान: प्रांजल श्रीवास्तव, संदीपनी स्कूल, लटेरी।

– द्वितीय स्थान: ऋषभ कुशवाहा, पीएम श्री स्कूल, शमशाबाद।

– तृतीय स्थान: सक्षम गौर, संदीपनी स्कूल, लटेरी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य छात्र-छात्राओं को विशेष पेन देकर प्रोत्साहित किया गया। पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग प्रतियोगिता में क्षेत्र के पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें संदीपनी स्कूल, लटेरी; पीएम श्री स्कूल, शमशाबाद; शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लटेरी; शासकीय विद्यालय, मुरारिया तथा शासकीय विद्यालय, मुरवास के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान किया। मतदान जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित क्विज प्रतियोगिता के समापन के बाद महाविद्यालय परिसर में मतदान जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति जागरूक करने और मतदान के महत्व की जानकारी देने का प्रयास किया गया। शिक्षकों एवं महाविद्यालय स्टाफ का रहा सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ एवं स्थानीय शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर प्रशांत अग्रवाल, लेक्चरर शाहबाज खान मंसूरी, देवांशी शर्मा, साक्षी राजपूत, अभिषेक गोयल, संदीप साकेत, अनिल मीणा, नेहा बुनकर, ऐश्वर्या नामदेव, पूर्णिमा आठिया, सुरेंद्र दांगी, मनीष बुनकर, प्रवीण पटेल और अर्जुन सिंह राजपूत सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, ज्ञान बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

शारदीय नवरात्रि पर दमोह में आज सजेगा ‘शक्ति पर्व’, भक्ति गायन और शिव शक्ति नृत्य नाटिका होंगी आकर्षण संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में होगा आयोजन, शाम 6:30 बजे से मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

ग्रामीण विकास को गति देने जनपद सदस्य शांति मनोज सिंगारे की पहल, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह से की मुलाकात बिजली व्यवस्था, रंगमंच निर्माण और शासकीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर रखीं मांगें, विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp