
रिपोर्टर रामनारायण पाटीदार
धार.भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिले की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय, धार रोड मनावर में आयोजित की गई। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा धार ग्रामीणजिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आमजन में भ्रम फैलाकर देश को तोड़ने की साजिश रच रही है जिस प्रकार से देखने मे आ रहा है आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है जिससे सतर्क रहने की आवयश्कता है विदेशी फंडिंग के जरिये विपक्ष देश को बर्बाद करने की योजना बना रहा है जो सफल नही होगी हमारे देश का शसक्त नेतृत्व देश को तोड़ने वाली शक्तियां पचा नही पा रही है इसलिए ये लोग अराजक तत्वों को साथ लेकर बगैर सबूत के मुद्दों लेकर सड़कों पर उतर रहे है उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के माध्यम से आम जनता को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि लोग भीड़तंत्र का हिस्सा न बनें।
कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा भाजपा और कांग्रेस सरकारों के कामकाज के अंतर को जन-जन तक बताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव एवं भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा पदयात्राओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं एवं छात्रावासों में रहने वाली बेटियों की समस्याओं को समझने, उनके बीच संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया
कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘युवा सशक्तिकरण’ एवं ‘आंदोलन नहीं, विकास चाहिए’ जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही संवाद के माध्यम से विश्वास कायम कर संगठन को सशक्त बनाने और विकास के कार्यों को गति देने का संकल्प लेने की बात कही। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिंघाना ने बताया कि बैठक में जिला कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष सुरमा सोलंकी, जिला मंत्री सुनील पाटीदार एवं सदाशिव बरफा, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश राठौड़ काका, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, जयपाल सिंह टैगोर , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओ पी पाटीदार सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे
कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।









