
रिपोर्ट— टेलू राम कश्यप
जिले में किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07706-241288 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आपात परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से यह संपर्क नंबर जारी किया है।
अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सूचना मिलना और त्वरित कार्रवाई करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासन तक सूचना पहुंचाकर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस संपर्क नंबर को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार के सदस्यों, परिचितों और आसपास के लोगों के साथ भी साझा करें। इससे आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों को समय रहते प्रशासन से संपर्क करने में सुविधा होगी।
समय पर सूचना बन सकती है मददगार अपर कलेक्टर डाहिरे ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोगों को आपातकालीन सहायता के लिए उपलब्ध संपर्क नंबर की जानकारी हो सके।
जिला प्रशासन के अनुसार, आपात परिस्थितियों में सतर्कता, समय पर सूचना और त्वरित संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस नंबर को सुरक्षित रखें और आवश्यकता पड़ने पर जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।









