
रिपोर्टर गौरी शर्मा
विजयपुर – भारतीय जनता पार्टी विजयपुर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र हटाओ अभियान’ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर अभियान के उद्देश्यों, आगामी गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही, अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता तथा निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया।
भाजपा विजयपुर मंडल ने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा , मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन , जिला सह-कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर , वरिष्ठ नेता कैलाश सिरोठिया , किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा , मंडल महामंत्री हाकिम कुशवाह , मीडिया प्रभारी सौरभ जादौन सहित अन्य वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









