Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारायणगढ़ थाना के बूढ़ा चौकी की प्रभावी कार्रवाई 1 क्विंटल 17 किलो डोडा चूरा के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Author Image
Written by
Dabang Kesari

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं अ.अ.पु. मल्हारगढ़ श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक श्री अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शुभम व्यास द्वारा आसूचना संकलन तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर गुरड़िया फंटा पर योजनाबद्ध वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मारुति वेन (क्रमांक MP09BA3784) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 6 कट्टों में भरा कुल 1 क्विंटल 17 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत जब्ती की कार्यवाही कर आरोपी आदर्श पिता सत्यनारायण पटीदार को गिरफ्तार किया। थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 190/25 धारा 8/15, 29 NDPS एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त मादक पदार्थ राजेंद्र पिता मोहनलाल सूर्यवंशी निवासी बूढ़ा एवं मांगीलाल पिता गोबरु मेघवाल निवासी सादर से लाया गया था। दोनों को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

Advertisement Box

1. आदर्श पिता सत्यनारायण पटीदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी बूढ़ा थाना नारायणगढ़

2. राजेंद्र उर्फ राजू पिता मोहनलाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बूढ़ा थाना नारायणगढ़

3. मांगीलाल पिता गोबरु मेघवाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी बूढ़ा थाना नारायणगढ़

जप्तशुदा मशरूका:

6 कट्टों में भरा कुल 1 क्विंटल 17 किलोग्राम डोडा चूरा, कीमत ₹2,34,000/-

एक मारुति सुजुकी ओमनी वेन (क्रमांक MP09BA3784), कीमत ₹4,00,000/-

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम: निरीक्षक अनिल रघुवंशी (थाना प्रभारी नारायणगढ़), उप निरीक्षक शुभम व्यास (चौकी प्रभारी बूढ़ा), प्रधान आरक्षक 52 दीपक बैरागी, प्रधान आरक्षक 680 कुलदीप सिंह, आरक्षक 523 धर्मेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp