Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में विजयादशमी पर माँ दुर्गा को दी भावभीनी विदाई, छिंद तालाब में भक्तों ने नम आँखों से किया प्रतिमाओं का विसर्जन।

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर लक्ष्मण कश्यप

गरियाबंद। नवरात्रि की भक्ति और उत्साह के साथ माँ दुर्गा की सेवा-पूजा करने के बाद गुरुवार को विजयादशमी पर माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के छिंद तालाब में किया गया। विदाई के समय श्रद्धालुओं की आँखें नम थीं, पर मन में यह विश्वास था कि माँ अगले साल पुनः विराजमान होकर आएंगी।

Advertisement Box

विसर्जन से पूर्व संतोषी मंदिर, डाक बंगला, शारदा चौक, बजरंग चौक सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जयकारे के बीच माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजाए गए वाहनों पर विराजमान रंग-बिरंगी प्रतिमाओं के साथ मंदिरों से झांकियां निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जसगीत की धुन पर भक्त नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे।

बरसते पानी ने भी भक्तों का जोश कम नहीं किया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने भक्ति गीतों और जय माता दी के उद्घोषों के साथ माँ को विदाई दी। नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक धार्मिक वातावरण गूंजता रहा।

छिंद तालाब पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तालाब में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, नाव, रस्सी और तैराकों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल और ट्रैफिक टीम मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

पूरे नवरात्रि में नगर का वातावरण भक्तिमय रहा। गांधी मैदान, यादव पारा, सुभाष चौक, शिक्षक नगर, सिविल लाइन, संतोषी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और जसगीत हुए। वहीं गुजराती समाज और श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव ने लोगों को आकर्षित किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp