
रिपोर्टर : बी एल पटेल डिंडोरी
आज गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर विशेष समारोह का आयोजन नगर पंचायत डिंडोरी की ओर से रखा गया। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक दुलीचन्द उरैती, पंकज तेकाम प्रदेश जनजाति मोर्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत और वर्तमान जिलाध्यक्ष चमरू नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुदेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष अंजू व्योहार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक, पार्षदगण तथा जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। दोनों महानुभावों की जयंती पर विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर समस्त अतिथियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक मरकाम ने गांधी जी और शास्त्री जी के बारे में उद्बोधन दिया और कहा कि गांधी जी समय का सदुपयोग करते थे तथा शास्त्री जी ने ग़रीबी में रहते हुए अहम पद प्राप्त किया। वहीं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी तो कांग्रेस को समाप्त करना चाहते थे। आगे धुर्वे जी ने अपने आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को सबके सामने पेश किया और कहा कि भारत अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम है। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। भागीरथ उरैती पार्षद ने सभा का संचालन किया और आभार श्रीमती सुनीता सारस ने व्यक्त किया।









