
रिपोर्टर श्रीकांत सिंह
दबंग केशरी मनेन्द्रगढ़- राजपूत क्षत्रिय कुल की परंपरा अनुरूप प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन अवसर नदीपार स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय महासभा जिला ईकाई एमसीबी द्वारा दशहरा मिलन व पारम्परिक रूप से शस्त्रपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्षत्रिय समाज के सदस्यों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा विधि व परम्परा अनुसार की गयी, ततपश्चात क्षत्रिय समाज द्वारा शस्त्रपूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित राजपूत समाज के लोगो ने भगवान श्रीराम के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित राजपूत समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने इस अवसर पर राजपूत समाज के शौर्य, पराक्रम की चर्चा, गायन, कविता संग्रह आदि की प्रस्तुति दी। उपस्थित क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर क्षत्रिय समाज ने किया हैं, क्षत्रिय समाज के शौर्य गाथा के बिना भारतीय इतिहास अधूरा हैं, ऐसी गौरवमयी परंपरा का वाहक क्षत्रिय समाज रहा हैं। उक्त कार्यक्रम में राजपूत क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त प्राचार्य एल.एन. सिंह, मिथलेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, दुर्ग विजय सिंह, संजय सिंह सेंगर, अशोक सिंह, संजीव कुमार सिंह, शिवमूर्ति सिंह, राहुल सिंह, आशीष कुमार सिंह, शिव शेखर सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह चंदेल, सूरज भान सिंह गहरवार, संजीत कुमार सिंह, डॉ० सौरभ सिंह, जलज सिंह परिहार, शिवेंद्र सिंह, श्रीमती प्रवीण सिंह, अनुपमा सिंह, चांदनी सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, नमन प्रताप सिंह, भारत सिंह, रविकांत सिंह, और समाज के अन्यान्य सदस्य उपस्थित रहे हैं। उक्त कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार सिंह (अधिवक्ता) जिला उपाध्यक्ष भाजपा एमसीबी एवं सचिव क्षत्रिय समाज महासभा एमसीबी के द्वारा किया गया।









