Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुहम्मद इसरार,

मुरैना। राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जुलूस का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने संयुक्त रूप से किया। मशाल जुलूस शहर कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए हनुमान चौराहे पहुंचा। जुलूस में मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर और जौरा विधायक पंकज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement Box

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर एवं जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति-पात की राजनीति कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की। पार्टी प्रवक्ता हरीश पाठक ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को द्वेषपूर्ण मानते हुए इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि मशाल जुलूस के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में मधुराज तोमर, गजेंद्र जाटव, विधायक दिनेश गुर्जर, विधायक पंकज उपाध्याय, दीपक शर्मा, जसवीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र यादव, हरीश पाठक, जितेंद्र सिंह डंगस, रिंकू पचौरी, आसिफ कुरेशी, पवन शुक्ला, अजीत सिकरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp