Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार शिकायत के बाद सेक्टर-1 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : निसार पटेल

पीथमपुर। पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में युवक से मारपीट के मामले में सेक्टर-1 पुलिस ने बुधवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 2 सितंबर की है। मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, जयनगर पीथमपुर निवासी विशाल यादव (28) छत्रछाया कॉलोनी में मौजूद थे। इसी दौरान आयुष सरकार पिता प्रताप बर्मन, निखिल पिता रामपाल शुक्ला और नीरज पिता गुलाबचंद गोलकर द्वारा उनसे पार्टी के लिए पैसे मांगे गए। पैसे देने से मना करने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें मारपीट एवं धमकी देने की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई। विशाल यादव की शिकायत पर सेक्टर-1 पुलिस ने अपराध क्रमांक 523/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 119(1), 115(2), 296(ए), 351(2) एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में है और पूर्व में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

WhatsApp