Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाचरौद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी हुई ₹25 लाख कीमत की जेसीबी बरामद 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – दीपक जैन

उज्जैन। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाचरौद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड हाईवे से चोरी हुई करीब ₹25 लाख कीमत की जेसीबी मशीन बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर संभावित मार्ग तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर मामले की कड़ियां जोड़ीं और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करणदीप सिंह एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाया के नेतृत्व में की गई। यह था पूरा मामला फरियादी लक्ष्मण सिंह, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खाचरौद ने 31 अगस्त 2026 को थाना खाचरौद में सूचना दी कि कंचनखेड़ी फंटे के पास निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड हाईवे पर खड़ी उनकी जेसीबी मशीन क्रमांक MP13DA1476 29 अगस्त की रात वहां से नहीं मिली। सूचना पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement Box

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और जेसीबी के संभावित आवागमन वाले मार्गों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, सड़क किनारे के कैमरों एवं ढाबों के फुटेज की बारीकी से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकला फंटे के पास कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेसीबी मशीन सहित पकड़ लिया। निर्माण स्थल की जानकारी का उठाया फायदा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिवा पाण्डे पूर्व में इसी ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण कार्य में ठेकेदार के पास काम कर चुका था। इस कारण उसे निर्माण स्थल पर मौजूद मशीनरी और वाहनों की जानकारी थी। रक्षाबंधन पर्व के दौरान निर्माण स्थल पर कार्यरत कई मजदूर एवं कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने जेसीबी मशीन को वहां से ले जाने की योजना बनाई।

दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में:

1. शिवा पाण्डे, उम्र 20 वर्ष, पिता कृष्ण कमल, निवासी वार्ड नंबर 14, सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.)

2. डालचंद, उम्र 24 वर्ष, पिता सुरेश प्रसाद, निवासी भादाबर, थाना बड़वारा, जिला कटनी (म.प्र.) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा पाण्डे के संबंध में थाना सरई, जिला सिंगरौली में भी जेसीबी चोरी का एक प्रकरण दर्ज है। उक्त प्रकरण के संबंध में खाचरौद पुलिस द्वारा थाना सरई पुलिस को सूचना दे दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा उनसे अन्य घटनाओं एवं मामले से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया, उप निरीक्षक अमित डामर, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह बैस, यशपाल सिंह, महेंद्र राडोदिया, जितेंद्र दिवाकर, नारायण सरा, मनीष विश्वकर्मा एवं आरक्षक प्रफुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

ट्रांसफार्मर गिरने की घटना की जांच, कलेक्टर ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देश जांच में बेसमेंट निर्माण में कमी मिली, विद्युत आपूर्ति बहाल करने और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित तरीके से स्थापित करने के निर्देश

WhatsApp